लुधियाना (संजय मिंका, विशाल) लुधियाना में पहली बार जगतपिता ब्रह्मा जी और समस्त देवताओं की अध्यक्षता में 251 घंटे के अखंड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन महायज्ञ समाजसेवी मास्टर आशीष वर्मा की देखरेख में लाडोवाल इलाके के बग्गा कलां में आयोजित किया जाएगा। जिस संबंध में आज एक प्रेस कांफ्रेंस लुधियाना के साउथ सिटी स्थित एक रिजोर्ट में रखी गई। जिसकी अगुवाई मास्टर आशीष वर्मा की तरफ से की गई। वहीं आज मीटिंग को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ब्रह्म देवानंद पासवान और ऑल इंडिया पंचायत परिषद के प्रेसिडेंट नितीश द्विवेदी पहुंचे। जिनका पहुंचने पर मास्टर आशीष समेत, ब्रह्मा वंश संस्था के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश खन्ना, सेक्ट्री अजय गोयल, जर्नल सेक्रेटरी हरीश दुआ, ऑस्ट्रिया से आए कपिल देव वर्मा सहित पंकज वर्मा और सुरिंदर मोहन राणा ने स्वागत किया व गले फूल माला पहना कर सम्मानित करते आभार व्यक्त किया। मौके पर गणमान्यों और मास्टर आशीष ने कहा लुधियाना सहित पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष में यह पहला ब्रह्मा जी का अखंड महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। 27 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक अखंड महायज्ञ चलेगा। यह यज्ञ समस्त संसार की खुशहाली, सुख समृद्धि व बृह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए किया जा रहा है। मानना है कि यज्ञ में आहुतियां डालने वाले हर एक मानव की तकदीर बदलेगी और वह शुद्ध जीवन को प्राप्त करेगा। 27 मार्च को आरंभ होने वाले महायज्ञ के संबंध में मैं देश भर के संत समाज, राजनीतिज्ञ और विभिन्न शख्सियतों को निमंत्रण दिए गए हैं। 11 दिवस लगातार भंडारा चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रेस के माध्यम से वह सभी धर्म प्रेमियों को. अखंड महायज्ञ का खुले तौर पर आमंत्रण देते हैं। महायज्ञ में पहुंचे और ब्रह्मा जी व देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर संजीव बसरा, जतिंदर वधवा, सुनील दत्त, राहुल वधवा, प्रिंस वर्मा, बलजिंदर सिंह और चैतन्य गोयल उपस्थित रहे।
Author: Desi Canvax
Nitish Dwivedi with Karuna Sagar IPS ji
तमिलनाडु के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री Karuna Sagar IPS ji और साथ में युवा ह्रदय सम्राट श्री नीतीश कुमार द्विवेदी जी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष (AIPP)
Q Mart Inauguration by Nitish Kumar Dwivedi
श्री भगवती की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर “महाराजगंज” के महान धरती पर Q Mart मॉल का उद्घाटन करते हुए, युवा हृदय सम्राट श्री नीतीश कुमार द्विवेदी जी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद…
अब जरूर बनेगा महाराजगंज महाराष्ट्र |
जय महाराजगंज जय बिहार जय हिंद जय भारत..!!!🚩🚩
Nitish Kumar Dwivedi Attended AIPP Meeting in Chandigarh as Chief Guest.
कल चंडीगढ़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद सम्मेलन में मुख्य अतिथि में भाग लिया। इसके लिए पंचायत मंत्रालय सचिव हरियाणा सरकार,पुलिस प्रशासन,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं पंचायत परिषद के सभी सदस्यों को दिल से धन्यवाद…।।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी- nitish kumar dwivedi
112 महाराजगंज विधानसभा सहित समस्त प्रदेशवासियों देशवासियों को पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं। पैगम्बर साहब की तालीम मानव समाज के फलाह, तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति, विश्व बन्धुत्व का था। सौहार्द्र, प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाएं।
Nitish Kumar Dwivedi is in Maharajganj
श्री श्री 1008 श्री महामानव मौनिया बाबा राष्ट्रीय महोत्सव मेला में आए उद्घाटनकर्ता के रूप में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव माननीय मोहम्मद कमर आलम जी साथ में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माननीय अब्दुल बारी सिद्दीकी जी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री ब्रह्मदेव आनंद पासवान जी और राजद के प्रदेश महासचिव श्री राजेश रंजन यादव जी आप सभी को मैं धन्यवाद प्रणाम करता हूं।
साथ ही 112 महाराजगंज विधानसभा सहित दुरौंधा और सिवान के महान जनता को मेरा प्रणाम एवं हम उम्र साथियों को दिल की गहराइयों से धन्यवाद और प्रणाम करता हुं ।
विशेष धन्यवाद :- सिवान जिला के पुलिस प्रशासन एवं उनके पूरे टीम को
jai mata di – nitish kumar dwivedi
जय माता दी🙏
दिनांक 04/08/2023 को जम्मू के रियासी जिला में स्थित श्री माँ वैष्णो देवी मंदिर शक्ति पीठ में माँ वैष्णो देवी जी की अलौकिक छवि के दिव्य दर्शन एवं पूजन करने का “सौभाग्य” प्राप्त हुआ॥
श्री माँ वैष्णो देवी जी से 112 “महाराजगंज” विधानसभा सहित समस्त प्रदेशवासियों देशवासियों के सर्वकल्याण की मंगल कामना की।
साथ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के युवा संरक्षक श्री विश्वेश्वर शुक्ला जी एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता जी एवं बिहार राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष अनुज कुमार जी एवं अपनी पूरी टीम के साथ माता रानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विशेष धन्यवाद :- रियासी जिला के पुलिस “अधीक्षक” एवं उनके पूरी टीम।
प्रेम से बोलिए जय माता दी 🙏🏻🌹🙏🏻
SAWAN 2023 – NITISH KUMAR DWIVEDI
ॐ सर्वेश्वराय विद्महे, शूलहस्ताय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
112 महाराजगंज विधानसभा सहित प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के समस्त शिव भक्तों व श्रद्धालुओं को भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा” की हार्दिक शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।
।।ॐ नमः शिवाय।।
पवित्रश्रावणमास2023 #कांवड़यात्रा
Happy गुरु पूर्णिमा – Nitish Kumar Dwivedi
गुरुर्ब्रम्हा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर मै नितीश कुमार द्विवेदी अपने सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त करता हूँ और उनके आशीर्वाद की कामना करता हूँ ।
भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। गुरु ज्ञान देते हैं और जीवन की सही दिशा बताते हैं। गुरु की महिमा और महत्व सभी तक पहुंचाने के लिए प्रतिवर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाते हैं।
पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इस पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 03 जुलाई 2023 को मनाई जा रही है।
गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर मै नितीश कुमार द्विवेदी अपने सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त करता हूँ और उनके आशीर्वाद की कामना करता हूँ ।
Jai Parshuram – Nitish Kumar Dwivedi
ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।।
धर्म एवं न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले, शस्त्र और शास्त्र के धनी, प्रभु श्री हरि विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर 112 महाराजगंज विधानसभा सहित समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।